Maiya Samman Yojana Not Reacived: मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने उन महिलाओं के लिए नया निर्देश जारी किया है, जिन्हें अब तक इस योजना की राशि का लाभ नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में सभी महिलाओं के लिए यह जानकारी जानना बेहद जरूरी है।
जैसा कि हम जानते हैं, महिला सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार हर महीने महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से प्रदान करती है। लेकिन कई महिलाएं अब तक इसकी कोई किस्त प्राप्त नहीं कर पाई हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?
झारखंड मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत केवल वही महिलाएं लाभ उठा पाएंगी, जिनके बैंक खाते में डीबीटी सुविधा सक्रिय है। जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या जिनका डीबीटी चालू नहीं है, उन्हें इस योजना के तहत किसी भी किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।
अगर राशि नहीं मिल रही है तो क्या करें?
अगर आपको भी इस योजना की राशि नहीं मिल रही है तो सबसे पहले अपने बैंक ब्रांच जाएं और यह जांच करवाएं कि आपके खाते में आधार सीडिंग हुई है या नहीं। अगर आधार लिंक नहीं है तो इसे जल्द से जल्द करवा लें।
इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आपके खाते में डीबीटी सेवा एक्टिवेट है। अगर यह चालू नहीं है तो बैंक जाकर इसे सक्रिय करवाना जरूरी है। तभी आप आगे आने वाली किस्तों का लाभ उठा पाएंगे।