Maiya Samman Yojana Today Update: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मईया सम्मान योजना ने राज्य की लगभग 53 लाखों महिलाओं के जीवन में एक नई रोशनी जगाई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को जिनका उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है, उन्हें हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की ज़रूरतों को पूरा कर सकें।
आज मईया सम्मान योजना की 11वीं किस्त झारखंड के 15 प्रमुख जिलों में लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा रही है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। आगे हम आपको इस किस्त से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी देंगे, इसलिए इसे ध्यान से पढ़ें।
इन जिलों में भेजी जाएगी ₹2500 राशि?
झारखंड सरकार ने पहले चरण में 15 जिलों को चुना है, जहां की महिलाओं के खातों में 11वीं किस्त की राशि भेजी जाएगी। ये जिले हैं :
- रांची
- पलामू
- गढ़वा
- दुमका
- साहिबगंज
- बोकारो
- लोहरदगा
- जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)
- हजारीबाग
- देवघर
- धनबाद
- गिरिडीह
- रामगढ़
- जामताड़ा
- चतरा
Note: इन जिलों की उन महिलाओं के बैंक खातों में आज ₹2500 की राशि जमा होगी, जिनका आधार सीडिंग और ई-केवाईसी पूरा हो चुका है।
मैया सम्मान योजना का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
- सबसे पहले mmmsy.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- पेमेंट स्टेटस विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका पेमेंट स्टेटस दिख जाएगा।
निष्कर्ष
आज की इस लेख के माध्यम से हम आपको मईया सम्मान योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया हूं, आशा करता हूं, कि आपको यह जानकारी पसंद आया होगा, पसंद आए तो अपने दोस्तों एवं परिवारों के साथ साझा करें।